IAS IPS: जानिए कैसे बनते है IAS IPS? IAS IPS कैसे होता है चयन? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यूपीएससी परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के तीन चरण पूरे होने के बाद 16 अप्रैल 2024 को परिणाम घोषित किया गया।
 
IAS IPS: जानिए कैसे बनते है IAS IPS?  IAS IPS कैसे होता है चयन? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यूपीएससी परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के तीन चरण पूरे होने के बाद 16 अप्रैल 2024 को परिणाम घोषित किया गया।

हर साल कुछ ही उम्मीदवारों का सपना पूरा होता है और वे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईएफओएस बनते हैं। इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा का आखिरी चरण होता है।

इसे पर्सनालिटी टेस्ट भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटरव्यू पैनल कैसे बनता है? पैनल में कौन-कौन लोग होते हैं? इस पैनल के गठन की जिम्मेदारी किसकी होती है?

संघ लोक सेवा आयोग के इंटरव्यू बोर्ड में 5 सदस्य होते हैं। अगर कोई उम्मीदवार हिंदी, तमिल, तेलुगु या किसी अन्य भारतीय भाषा में इंटरव्यू देता है तो इंटरव्यू बोर्ड में 5 सदस्यों के साथ एक व्यक्ति दुभाषिया के तौर पर भी मौजूद रहता है। उसका काम सिर्फ भाषा संबंधी समस्याओं का समाधान करना होता है।

इंटरव्यू बोर्ड में एक अध्यक्ष और चार सदस्य होते हैं। संघ लोक सेवा आयोग के एक सदस्य को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाता है। इंटरव्यू बोर्ड के अन्य चार सदस्यों में से दो से तीन नौकरशाह होते हैं। आमतौर पर संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारियों को साक्षात्कार बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

पैनल में कम से कम एक महिला सदस्य होती है
यूपीएससी साक्षात्कार बोर्ड में अकादमिक क्षेत्र से कम से कम एक सदस्य होता है। ज़्यादातर ये किसी विश्वविद्यालय के कुलपति या प्रोफेसर के स्तर के लोग होते हैं। आयोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता है कि साक्षात्कार देने वाले पाँच सदस्यों में से कम से कम एक महिला हो।

हालाँकि, यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है। फिर भी, उम्मीदवार को इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि बोर्ड में कम से कम एक महिला सदस्य होगी। साक्षात्कार पैनल के सदस्यों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर किया जाता है।

उनके पास अद्वितीय अनुभव होता है। साथ ही, पक्षपात-मुक्त, समावेशी और न्यायसंगत मूल्यांकन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पैनल बनाते समय लिंग, धर्म और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व जैसी चीज़ों पर भी विचार किया जाता है।

Tags

Around the web