Bhojpuri Song: पवन सिंह और डिंपल का Song ’रंगदारी’ टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पावर स्टार' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस मधु शर्मा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक जब से सामने आया है, तब से उनके फैंस और दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है।
 
Bhojpuri Song: पवन सिंह और डिंपल का Song ’रंगदारी’ टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पावर स्टार' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस मधु शर्मा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक जब से सामने आया है, तब से उनके फैंस और दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है।

इसी कड़ी में पवन सिंह और एक्ट्रेस डिंपल सिंह की कमाल की एक्टिंग से भरपूर नया गाना 'रंगदारी' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे पवन सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबको दीवाना बना दिया है और उनकी आवाज हर किसी को दीवाना बना रही है।

उनकी आवाज में सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज मिलाई है। उनकी जुगलबंदी काफी प्यारी लग रही है। इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें पवन सिंह कलरफुल शर्ट और आंखों पर स्टाइलिश चश्मा पहने डैशिंग लुक में डांस क्लब में एंट्री कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, वहीं ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस डिंपल सिंह क्लब डांसर के रूप में सबके हुस्न के जलवे बिखेर रही यह गाना वाकई मजेदार है, जिसे बड़े लेबल पर फिल्माया गया है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इसके वीडियो में डिंपल सिंह डांस का तड़का लगाते हुए कहती हैं कि

'आवा स्टार्टर संघे क्वार्टर पिलाई दीही, पूरा कर दी मन्नत ये जन्नत दिखा दीही...'

फिर पवन सिंह अपने अंदाज में कहते हैं कि...

अंदाज कमाल का है...

'हम फंससाब ना काला बाजारी में, सब अझुरैल जाता नारी में हम एक्सटॉर्शन में...'

मैज मूवीज के बैनर तले बड़े पैमाने पर बनी भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। इस गाने को गीतकार प्रिंस परदेशी ने लिखा है, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने दिया है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाली है। फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। इसके साथ ही इस फिल्म में रितु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष भूमिका होगी। फिल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफताब ने लिखी है। पटकथा और संवाद जावेद अहमद ने लिखे हैं। जंगली की म्यूजिक टीम में मंदार ठाकुर, गौरी यादवदकर, नीलकंठ पंडित हैं।

Tags

Around the web