MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी को करीबी दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, जानें कैसे क्या हुआ

 
MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी को करीबी दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना,  जानें कैसे क्या हुआ
MS Dhoni News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बिजनेस पार्टनर और पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर ने 15 करोड़ रुपये का चुना लगाया हैं। इस संबंध में धोनी के वकील दयानंद सिंह ने मिहिर को दो बार नोटिस भेजा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर माही ने मिहिर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दायर किया है. Also Read: Kisan credit Card: किसान कार्ड पर कितने रुपये का मिलता है लोन, जानें बैंकों की ब्याज दर क्या है
M S Dhoni Record Win IPL And Income of Chennai Super King :MS Dhoni CSK Won  IPL 2023 and its investors and owners are getting rich, know how much  return the franchise
MS Dhoni News: मिहिर और सौम्या अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट चलाते हैं
मिहिर और सौम्या अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट चलाते हैं, जिसके साथ धोनी ने 2017 में देश और विदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। धोनी ने कहा है कि मिहिर ने उनके अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया है।
MS Dhoni News: मिहिर ने कहा कि धोखा देने की बात गलत है
वहीं मिहिर दिवाकर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का विश्वासघात पूरी तरह से गलत है. जो बातें बताई जा रही हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं और यह मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश है. धोनी ने मुझे क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए अधिकृत किया था और इसे रद्द नहीं किया गया है. पिछले दिनों उन्होंने मुझे कानूनी नोटिस भेजा था, जिसका मैंने उचित जवाब दिया है।'
MS Dhoni News: अकादमी से मिलने वाले लाभ की जानकारी छिपाई गई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्तता के कारण धोनी अकादमी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। इस बीच मिहिर ने शर्तें तोड़ दीं और कई अनियमितताएं कीं. आरोप है कि एकेडमी से होने वाले फायदे की बात धोनी से छिपाई गई. दरअसल, अर्का स्पोर्ट्स कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस चुकानी थी. Also Read: Viral: पाकिस्तान की एकमात्र हिंदू रियासत, यहां के दबंग राजा आज भी लहराते हैं भगवा झंडा, डरती है सरकारें
MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी को करीबी दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना,  जानें कैसे क्या हुआ
MS Dhoni News: धोनी ने कई नोटिस भेजे
साथ ही, समझौता लाभ साझा करने का भी था, लेकिन मिहिर और सौम्या द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अर्का स्पोर्ट्स से अधिकार पत्र वापस ले लिया। इसके बाद धोनी की ओर से मिहिर और सौम्या को कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन दोनों में से किसी ने जवाब नहीं दिया।

Around the web