Shortest Day Largest Night: आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात, जानें शीत अयनांत के बारे मे
Dec 22, 2023, 11:06 IST


Shortest Day Largest Night: पृथ्वी पर मौसम कैसे बदलता है
हमारी पृथ्वी अपनी धुरी पर ऊर्ध्वाधर से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। सूर्य के चारों ओर इसी झुकाव और परिक्रमा के कारण ही पृथ्वी पर मौसम बदलता है और हर जगह दिन की अवधि भी अलग-अलग होती है। जब सूर्य की कक्षा के कारण उत्तरी गोलार्ध छह महीने तक सूर्य की ओर झुका रहता है, तो सूर्य की किरणें सीधी उस पर पड़ती हैं और उस समय उत्तरी गोलार्ध के देशों में गर्म मौसम होता है और लंबे दिन होते हैं। इसी समय, सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध पर तिरछी पड़ती हैं, जिससे ठंडा मौसम और छोटे दिन होते हैं।
Shortest Day Largest Night: शीत अयनांत क्या है
हर साल 21 या 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। परिणामस्वरूप, उत्तरी गोलार्ध सूर्य से सबसे दूर होता है और यही कारण है कि इस समय उत्तरी गोलार्ध में ठंडा मौसम होता है और यह वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है।Shortest Day Largest Night: उत्तरी गोलार्ध में दिन की लंबाई
इसे शीतकालीन अयनांत कहा जाता है और उत्तरी गोलार्ध में दिन की लंबाई 10 घंटे 19 मिनट होती है। 21 जून को सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होती हैं। इस कारण उस समय उत्तरी गोलार्ध में गर्मी होती है और वह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है Also Read: LPG Cylinder: महिलाओं को अब मिलेगा गैस सिलेंडर 450 में, यहां करें आवेदन
Shortest Day Largest Night: कन्याकुमारी से कश्मीर की ओर बढ़ने पर दिन रहेगा छोटे में भी छोटा
भारत के नगर | सूर्यादय | सूर्यास्त | दिन की अवधि बढ़ते क्रम में |
अमृतसर | 07:26 | शाम 5:31 | 10 घंटे 05 मिनट 08 सेकंड |
शिमला | 07:15 | शाम 5:23 | 10 घंटे 07 मिनट 41 सेकंड |
नई दिल्ली | 07:09 | शाम 5:29 | 10 घंटे 19 मिनट 17 सेकंड |
गंगटोक | 06:21 | शाम 4:46 | 10 घंटे 24 मिनट 59 सेकंड |
आगरा | 07:03 | शाम 5:29 | 10 घंटे 25 मिनट 42 सेकंड |
जयपुर | 07:11 | शाम 5:38 | 10 घंटे 26 मिनट 52 सेकंड |
जोधपुर | 07:21 | शाम 5:50 | 10 घंटे 29 मिनट 32 सेकंड |
पटना | 06:31 | शाम 5:03 | 10 घंटे 32 मिनट 30 सेकंड |
अंबिकापुर | 06:34 | शाम 5:17 | 10 घंटे 42 मिनट 55 सेकंड |
कोलकाता | 06:12 | शाम 4:57 | 10 घंटे 45 मिनट 07 सेकंड |
द्वारका | 07:29 | शाम 6:15 | 10 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड |
मुम्बई | 07:07 | शाम 6:06 | 10 घंटे 59 मिनट 29 सेकंड |
चेन्नई | 06:26 | शाम 5:47 | 11 घंटे 21 मिनट 29 सेकंड |
बैंगुलरू | 06:37 | शाम 5:59 | 11 घंटे 21 मिनट 53 सेकंड |
कन्याकुमारी | 06:28 | शाम 6:07 | 11 घंटे 39 मिनट 22 सेकंड |