Weather Update Today: मौसम ने पलटा मिजाज, बारिश को लेकर पढ़े अपने अपने राज्यों का हाल
Feb 26, 2024, 07:00 IST
Weather Update Today: उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में लगातार हो रहे हिमपात से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तराखंड उच्च पर्वतीय इलाकों में कई दिन से हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादा इलाकों में तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हालांकि, निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मगर पहाड़ से मैदान तक सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। Also Read: Poverty in India: NITI आयोग ने दी बड़ी खुशखबरी, देश में घटी इतने प्रतिशत गरीबी
Also Read: Haryana Budget 2024-25: किसान आंदोलन के दौरान सीएम खट्टर ने किया कर्जमाफी व MSP का ऐलान
Weather Update Today: दिल्ली में बूंदाबांदी से बदलेगा मौसम
पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में भी दिखाई दिया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा सोमवार रात दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
Weather Update Today: देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।Weather Update Today: पांचवें दिन भी चीन सीमा का संपर्क भंग
उत्तराखंड में चीन सीमा से संपर्क पांचवें दिन भी भंग रहा। व्यास और दारमा मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद हैं। बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मार्ग खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उच्च हिमालय में लगातार हो रहे हिमपात के कारण मार्ग खोल पाना चुनौती बना है।Weather Update Today: लाहुल स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इसका प्रभाव दो मार्च तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान लाहुल स्पीति में कई स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इससे चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि रविवार को धूप खिली रही। सोमवार को आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
Also Read: Haryana Budget 2024-25: किसान आंदोलन के दौरान सीएम खट्टर ने किया कर्जमाफी व MSP का ऐलान 
