Haryana Weather Alert: आज हरियाणा के इन 4 जिलों में होगी जबरदस्त बारिश, 24 घंटे बाद मौसम में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

हरियाणा में इस बार मानसून मेहरबान है। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 7 जुलाई को चार जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में बारिश की संभावना है।
 
Haryana Weather Alert:  आज हरियाणा के इन 4 जिलों में होगी जबरदस्त बारिश, 24 घंटे बाद मौसम में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इस बार मानसून मेहरबान है। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 7 जुलाई को चार जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में बारिश की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा 51.0 एमएम बारिश मेवात में दर्ज की गई।

इसके अलावा यमुनानगर में 4.0 एमएम, पंचकूला में 2.7 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी 4 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 24 घंटे बाद प्रदेश में मानसून का असर थोड़ा कम देखने को मिल सकता है। हालांकि, सोमवार देर रात से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

Tags

Around the web