Haryana Weather: हरियाणा में आज से सक्रिय हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम का हाल

शुक्रवार से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके साथ ही यूपी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दोनों के असर से हरियाणा में 5 से 8 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। वहीं, इस महीने के शुरुआती 4 दिनों में ही प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है।
 
Haryana Weather: हरियाणा में आज से सक्रिय हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम का हाल

Haryana Weather: शुक्रवार से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके साथ ही यूपी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दोनों के असर से हरियाणा में 5 से 8 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। वहीं, इस महीने के शुरुआती 4 दिनों में ही प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में 28 जून से मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन इसके बाद मानसून की ज्यादा सक्रियता देखने को नहीं मिली। प्रदेश में छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। स्थिति यह है कि कुछ जिले अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं।

1 जून से 4 जुलाई के दौरान हरियाणा में कुल 54.7 एमएम बारिश हुई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 68.6 एमएम होती है। इस हिसाब से अब तक हुई बारिश सामान्य से 20 फीसदी कम है।

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश की संभावना है। गुरुवार को हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। शुक्रवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो अपने साथ अरब सागर से नमी लेकर आएगा।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी मिलेगी। इसके अलावा फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया से होते हुए मणिपुर तक मानसून की अक्षय रेखा बनी हुई है। इन सबके असर से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 8 जुलाई तक मानसून मेहरबान रहेगा।

Tags

Around the web