हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिशः पंजाब-चंडीगढ़ में भी अलर्ट, जानें मौसम का मिजाज

हरियाणा में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले पंजाब और हिमाचल में मानसून प्रवेश कर चुका है। मानसून आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी चंडीगढ़ ने अगले ढाई घंटे में हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
 
हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिशः पंजाब-चंडीगढ़ में भी अलर्ट, जानें मौसम का मिजाज

हरियाणा में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले पंजाब और हिमाचल में मानसून प्रवेश कर चुका है। मानसून आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी चंडीगढ़ ने अगले ढाई घंटे में हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जीटी बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान और पंजाब की सीमा से सटे कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पानीपत, करनाल, रोहट में बारिश शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही लोक निर्माण विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। फील्ड स्टाफ को बारिश खत्म होने तक छुट्टी नहीं मिलेगी। पीडब्ल्यूडी कर्मियों को अगले ढाई महीने तक सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी।

इन आदेशों के बाद पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार को हर समय सड़क पर तैनात रहना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

पंजाब के सभी जिलों में अलर्ट

पंजाब के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल के 3 जिलों में येलो अलर्ट

इस बीच, हिमाचल में लगातार 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट है। 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल हैं। किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से नीचे

2 दिनों से हो रही बारिश और हवा के कारण हरियाणा के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे है। शुक्रवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा। फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 24.3 दर्ज किया गया।

भिवानी में करंट लगने से महिला की मौत
भिवानी के हसन गांव में शर्मिला नाम की महिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में ट्यूबवेल चलाने गई थी। बारिश के बाद जलभराव के कारण ट्यूबवेल के तार में करंट आ गया। जिससे महिला तार से चिपक गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बिजली की लाइन बंद कर दी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

नूंह में पानी के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
नूंह के पिनगवां कस्बे में ईदगाह के पास शुक्रवार को पानी में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान पिनगवां निवासी जावेद पुत्र सलीम के रूप में हुई है। सात वर्षीय मासूम सुबह करीब 9 बजे अपने भाई-बहनों के साथ घर से थोड़ी दूर खेलने गया था। जहां नहाने के लिए उसने गड्ढे में भरे पानी में छलांग लगा दी। गड्ढे की गहराई करीब आठ फीट बताई जा रही है। बच्चा इसमें डूब गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।

हिमाचल में मलबे में दबी 6 गाड़ियां, पुल खतरे में
हिमाचल में पहली बारिश ने शिमला और सोलन में तबाही मचा दी। सोलन के कुनिहार में भारी बारिश के बाद गंभर पुल फिर खतरे में आ गया। वहीं, शिमला में भट्टाकुफर-आईएसबीटी बाईपास, चुरट नाला और ढली टनल के पास एक स्कूल के पास मलबे में 6 गाड़ियां फंस गईं। कुनिहार-नालागढ़ स्टेट हाईवे के अलावा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्रामीण सड़कें भी बंद हो गई हैं।

Tags

Around the web