Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट, बारिश की संभावना नहीं

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश नहीं होने के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है।
 
Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट, बारिश की संभावना नहीं

Kal Ka Mosam: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश नहीं होने के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके अलावा 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल हैं। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है। सिरसा जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां करीब 0.6 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आगे यह बदलाव जारी रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

प्रदेश के लिए अच्छा रहा मानसून

राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6MM बारिश के मुकाबले 406.4MM बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

दूसरी ओर, अगर जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है। 3 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

Tags