Weather Alert: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन 8 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट..

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के चलते कुछ ही स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं।
यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं। इसके चलते मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 163 MM बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सिरसा में 72.6 और चंडीगढ़ में 21.6 MM बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग ने अलर्ट पर रखे गए जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।