Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, आईएमडी ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश में दिल्ली पूरी तरह भीग गई। आज शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली में मानसून सीजन की रिकॉर्ड बारिश हुई। इस दौरान 88 साल बाद 228 मिमी पानी बरसा है।
 
Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, आईएमडी ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Weather Update:: राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश में दिल्ली पूरी तरह भीग गई। आज शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली में मानसून सीजन की रिकॉर्ड बारिश हुई। इस दौरान 88 साल बाद 228 मिमी पानी बरसा है।

दिल्ली का मौसम
शुक्रवार को राजधानी में हुई पहली मानसूनी बारिश ने दिल्ली को पानी-पानी कर दिया। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तीन घंटे तक लगातार बारिश हुई, जो पिछले 88 सालों में इस महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार 29 जून को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है। अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 88 सालों यानी 1936 के बाद जून में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा
भारी बारिश के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई, जिसकी वजह से कई कारें दब गईं और 8 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। छत के मलबे में एक व्यक्ति फंसा हुआ था, जिसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान इस व्यक्ति की मौत हो गई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। हरियाणा में बारिश और हवा के चलते कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सिरसा में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं, फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 24.3 दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags

Around the web