Weather Update: हरियाणा में कमजोर हुआ मानसून, सिर्फ इन दो जिलों में झमाझम बारिश के आसार...

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा में आज मानसून थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज सिर्फ दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
Weather Update: हरियाणा में कमजोर हुआ मानसून, सिर्फ इन दो जिलों में झमाझम बारिश के आसार...

 Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा में आज मानसून थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज सिर्फ दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा प्रदेश के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मानसून थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने सिर्फ दो जिलों यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मेवात में हुई। यहां 5MM तक पानी गिरा। हालांकि इस बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। यमुनानगर और करनाल में आज फिर भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web