G20 News: हरियाणा के इस गांव को मिलेगी नई पहचान, बनेगा देश का पहला G20 स्मारक

 
G20 News:  हरियाणा के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने का समय आ गया है। भारत का पहला जी-20 स्मारक यमुनानगर जिले के टोपरा कलां गांव में बनाया जाएगा, जिसका 3-डी डिजाइन पहले ही तैयार हो चुका है। यह कदम गांव का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखेगा। यह भव्य स्मारक देश में सबसे बड़े अशोक चक्र की स्थापना के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी सूचीबद्ध है। Also Read: Baramula Jammu Kashmir: अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या, बारामूला में आतंकियों ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम
G20 News:  प्रोजेक्ट की हार्ड कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी
प्रोजेक्ट की हार्ड कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, तुर्की, सिंगापुर, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 20 भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय झंडे स्मारक को सजाएंगे।
G20 News:  इस जी-20 स्मारक की मुख्य विशेषताएं
लंबाई: 30 फीट क्षेत्रफल: 4 एकड़ मटेरियल: माइल्ड स्टील वजन: 50 टन रंग: सुनहरा गोल्डन आकृतियाँ: कमल, सिंह, घोड़ा और हाथी स्थान: अशोक एडिक्ट पार्क, टोपरा कलां (यमुनानगर) Also Read: Gas Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई कमी, देखें आपके शहर के नए रेट G20 News: हरियाणा के इस गांव को मिलेगी नई पहचान,  बनेगा देश का पहला G20 स्मारक G20
G20 News:  सेल्फी और एनीमेशन पॉइंट भी होगा
स्मारक में वृक्षारोपण के साथ-साथ एक सेल्फी और एनीमेशन पॉइंट भी होगा, जिसमें देखने के लिए एक विशेष टावर भी होगा। यह स्मारक विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली प्रकृति का गौरव बढ़ाने का काम करेगा।