Yamunanagar: पराली जलाने वाले 30 किसानों पर किया गया केस दर्ज

 
Yamunanagar: पराली जलाने वाले 30 किसानों पर किया गया केस दर्ज

Yamunanagar: थाना बिलासपुर में 13, थाना छप्पर में 9, रादौर व सढौरा में 4-4 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा के यमुनानगर में दिल्ली व आसपास के बढ़ते प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा ने एक ही दिन में 30 किसानों केखिलाफ खेतों में पराली अवशेष जलाने का केस दर्ज कराया है। Also Read:Haryana: करनाल का गैंगस्टर दलेर कोटिया कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं यह मामले चार थानों में दर्ज किए गए हैं। इससे पहले तीन किसानों पर विभाग ने केस दर्ज कराया था। थाना बिलासपुर में 13, थाना छप्पर में 9, रादौर व साढौरा में 4-4 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
Also Read:PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द करें ये काम, अन्यथा नहीं आएगी अगली क़िस्त इन किसानों पर हुआ केस दर्ज कृषि उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा कीशिकायत पर थाना बिलासपुर में छलौर गांव के किसान जसविंद्र, मोहित, बलराम, नैब सिंह, निर्मल, जय कुमार, प्रवीण कुमार, राज चंद, राम गोपाल, मनीश, रोहित, सुखविंद्र व निर्मल पूर्ण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। छलौर गांव में 10 लोकेश में आग लगते हुए मिली थी। इसी तरह थाना छप्पर में ऊंचा चंदना गांव में किसान बलविंद्र, गुरुशरण कौर, रमती देवी, अमन सैनी, अमनदीप, रामधारी, हरबंस सिंह, सुरेंद्र, माया राम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं थाना रादौर के गांव पलाका में किसान धर्मपाल, कृष्ण लाल, गुरबख्श सिंह, पप्पू, थाना साढौरा में शेर सिंह, सुशील कुमार, मामराज, हरजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

Around the web