Chanakya Niti: हर व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने मनुष्य को कुशल जीवन जीने के लिए कई सिद्धांत दिए हैं। उन्होंने चाणक्य नीति में कई जानवरों के गुणों का भी जिक्र किया है. चाणक्य नीति में कहा गया है कि मनुष्य को हर जानवर से कुछ न कुछ सीख जरूर लेनी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार स्त्रियों को कौवे की तरह और पुरुषों को कुत्ते की तरह सतर्क रहना चाहिए. ऐसा भी कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कुत्ते के 4 गुण अपना लेता है तो उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है। आइए आपको बताते हैं कुत्ते की इन खूबियों के बारे में... मनुष्य को अपनी पूरी मेहनत करनी चाहिए और जो भी पारिश्रमिक मिले उसी में खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। घर का खर्च अपनी जीविका में ही वहन करना चाहिए। ऐसा करने वाले पुरुष हमेशा सफल होते हैं। यह गुण कुत्तों में हमेशा देखा जाता है। आप उन्हें जो भी दे दो, वे उसे खाकर खुश हो जाते हैं।
Chanakya Niti: सतर्क
Chanakya Niti: किसी भी मनुष्य को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। ताकि वे अपने घर और पत्नी की देखभाल ठीक से कर सकें। अगर आप हमेशा सतर्क रहेंगे तो आपका दुश्मन भी हमला करने से डरेगा। यह गुण कुत्तों में हमेशा से देखा गया है। जरा सी आहट होने पर कुत्ते नींद से जाग जाते हैं और सतर्क हो जाते हैं. इस गुण वाले पुरुष से पत्नियां हमेशा खुश रहती हैं।
Chanakya Niti: वफादारी
Chanakya Niti: जब भी वफादारी की बात होती है तो कुत्तों का जिक्र जरूर होता है। कुत्ते जितना वफादार कोई जानवर नहीं है. कुत्तों की तरह इंसानों को भी हमेशा वफादार रहना चाहिए। पुरुषों को हमेशा अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना चाहिए और कभी भी दूसरी महिला के बारे में नहीं सोचना चाहिए। ऐसा करने वाले पुरुष कभी भी अपनी पत्नी को नाराज नहीं कर सकते हैं।
Chanakya Niti: बहादुर
Chanakya Niti: कुत्तों को हमेशा से ही बहादुर जानवर कहा जाता रहा है। वह अपने मालिक के लिए किसी से भी लड़ जाता है। अपने मालिक की रक्षा करते समय उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं होती। उसी प्रकार मनुष्य को सदैव वीर बने रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अपनी पत्नी को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। जो पुरुष ऐसा करते हैं उनकी पत्नियां उनसे बेहद प्यार करती हैं।