Palm Reading: हाथों की 5 रेखाएं होती हैं भाग्यशाली, सूर्य की तरह चमकती है किस्मत

 
Palm Reading: हाथों की 5 रेखाएं होती हैं भाग्यशाली, सूर्य की तरह चमकती है किस्मत
Palm Reading:   हर व्यक्ति के हाथ में अलग-अलग तरह की रेखाएं पाई जाती हैं। कुछ रेखाओं का होना अशुभ माना जाता है तो कुछ का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में कई ऐसी रेखाएं बताई गई हैं जिनकी मदद से व्यक्ति के भाग्य, आर्थिक जीवन, करियर जीवन और शादी जैसी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसी 5 रेखाओं के बारे में, जो बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं- Also Read: Seed Treatment: अच्छी पैदावार के लिए बीज उपचार बहुत जरूरी, बुआई से पहले ये काम करना न भूलें   Palm Reading:    भाग्यशाली पंक्तियाँ 1- यदि हथेली पर हृदय रेखा के ठीक सामने त्रिशूल का चिन्ह हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। अनामिका उंगली के ठीक नीचे सूर्य पर्वत पाया जाता है। सूर्य पर्वत की स्थिति अच्छी होने पर व्यक्ति को सूर्य का तेज प्राप्त होता है। 2- यदि सूर्य रेखा, गुरु पर्वत और सूर्य पर्वत की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ-साथ जीवन में मान-सम्मान भी खूब मिलता है। Also Read: Bank Scheme: पीएनबी ने बेटियों के लिए शुरू की खास स्कीम 3- वित्त रेखा सामान्यतः हथेली के मध्य में पाई जाती है। यह रेखा हृदय रेखा और कलाई के बीच मौजूद होती है। अच्छी वित्त रेखा वाले व्यक्ति को जीवन में यश, वैभव और ऐश्वर्य का सुख मिलता है। 4- जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है और सूर्य रेखा मोटी और स्पष्ट दिखती है, वह भाग्यशाली माना जाता है। 5- जब भाग्य रेखा बृहस्पति पर्वत या चंद्र पर्वत से शुरू होकर लंबी, स्पष्ट और गहरी दिखाई देती है तो ऐसे व्यक्ति को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

Tags

Around the web