Haryana Weather Alert: हरियाणा मे कोहरे का अलर्ट, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद बारिश

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा मे कोहरे का अलर्ट, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद बारिश
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम पर बड़ा अपडेट आया है. राज्य के 14 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया हुआ है जबकि 21 की रात के बाद मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है. Also Read: Kajal Raghwani Video: काजल राघवानी को बाहों में उठाकर खेसारी लाल यादव ने किया रोमांस, वायरल हुआ वीडियो Haryana Weather Alert: हरियाणा मे कोहरे का अलर्ट, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद बारिश Weather
Haryana Weather Alert: 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट
हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, जिंद शामिल हैं. इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 और 22 दिसंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर बादल छाये रहने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
Haryana Weather Alert: कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि 21 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है इस अवधि के दौरान हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने की संभावना है और राज्य में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा लेकिन रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 22 दिसंबर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है. Also Read: White Stem Rot Disease Mustard: सरसों की फसल में फैल रहा सफेद तना व जड़ गलन रोक, यहां देखें निवारण Haryana Weather Alert: हरियाणा मे कोहरे का अलर्ट, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद बारिश Weather
Haryana Weather Alert: मौसम विभाग ने कहा
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 1-2 दिनों में मौसम फिर से बदलने की उम्मीद है। घने कोहरे और बादलों के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इससे आपको दिन में भी ठंड का अहसास होगा। हालांकि, धूप रहेगी।

Around the web