Gold- Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें कल का भाव

सोना-चांदी का भाव: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज (सोमवार) 24 जून 2024 को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में 1133 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी के रेट में भी 1948 रुपये की कमी देखने को मिली है. इसलिए अगर आप सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो आज आपके लिए शानदार मौका है क्योंकि सोने के रेट में 1 हजार से ज्यादा और चांदी के रेट में 1900 तक की कमी देखने को मिली है. आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का रेट क्या है.
जानिए आज 24 कैरेट सोने का भाव क्या है
आज यानी सोमवार 24 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है (Gold and Silver Price Today).
सोने के भाव में 1133 रुपये की गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹71,613 प्रति दस ग्राम है। शुक्रवार की बात करें तो सोना 72746 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी आज कमी देखी गई है। आज चांदी के भाव में 1948 रुपये की कमी देखी गई है। यानी आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 88718 है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 90666 था। वहीं अगर 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो उसका भाव 65598 है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर आज सोने-चांदी के भाव में कमी आई है। शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट सोमवार सुबह का रेट कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999(24k) 72746 71613 1133 रुपए सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995(23k) 72455 71326 1129 रुपए सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916(22k) 66635 65598 1037 रुपए सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750(18k) 54560 53710 850 रुपए सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585(14k) 42556 41894 662 रुपए सस्ता
चांदी (प्रति किलोग्राम) 999 90666 88718 1948 रुपए सस्ता
आज का 22 कैरेट सोने का भाव
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज 995 (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 71326 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 65598 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 53710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 41894 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोना खरीदने से पहले शुद्धता की जांच करें
आपको बता दें कि सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। आज भारत में 22 कैरेट सोने का एक ग्राम ₹6560 और 24 कैरेट सोना (जिसे 999 सोना भी कहते हैं) ₹7161 प्रति ग्राम है। जबकि भारत में 1 किलो चांदी की कीमत 88718 है।
मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं सोना-चांदी का भाव
मिस्ड कॉल के जरिए भी आप सोना-चांदी का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद ही आपको एसएमएस के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से लगते हैं
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA की ओर से जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे होते हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं होता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।