Mahindra JIVO 245 VINEYARD 4WD: छोटी खेती के लिए महशूर है ये 24 HP शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर, जानें इसकी विशेषताएं
Dec 26, 2023, 14:29 IST


Mahindra JIVO 245 VINEYARD 4WD: क्षमता
यह वाइनयार्ड ट्रैक्टर 1366 सीसी क्षमता में 24 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाले ईंधन कुशल इंजन के साथ आता है। आज हम आपको महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर की खूबियां, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।Mahindra JIVO 245 VINEYARD 4WD: महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड की विशेषताएं
महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर 1366 सीसी की क्षमता वाले 2-सिलेंडर महिंद्रा डीआई इंजन द्वारा संचालित है, जो 24 एचपी की पावर और 81 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2300 RPM उत्पन्न करता है और इसकी सुरक्षा के लिए ड्राई क्लीनर टाइप एयर फिल्टर से लैस है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 22 एचपी है। महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड मिनी ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 750 किलोग्राम आंकी गई है। यह महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर 35 लीटर क्षमता के फ्यूल टैंक से लैस है। 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर काफी मजबूत व्हीलबेस के साथ बनाया गया है।Mahindra JIVO 245 VINEYARD 4WD: महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड विशेषताएं
इस जिवो मिनी ट्रैक्टर में आपको पावर टाइप स्टीयरिंग देखने को मिलती है। यह मिनी ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर स्लाइडिंग मेश टाइप ट्रांसमिशन से लैस है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 25 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर ऑयल इमर्स्ड ब्रेक के साथ आता है, जो टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखता है। यह महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर मल्टी स्पीड टाइप पावर टेकऑफ़ के साथ आता है, जो 605, 750 आरपीएम जेनरेट करता है।Mahindra JIVO 245 VINEYARD 4WD: महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर
महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर चार पहिया ड्राइव में आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में 6 x 14 फ्रंट टायर और 8.3 x 24 रियर टायर हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर की मदद से आप रोटावेटर, कल्टीवेटर, एमबी प्लॉ, सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, टिपिंग ट्रॉली और स्प्रेयर (माउंटेड और ट्राइलैंड) समेत कई कृषि उपकरण आसानी से चला सकते हैं। Also Read: Kankrej Breed Cow: ये गाय देती है 1800 लीटर दूध, जानें इसको पालने के फायदे