सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह

हरियाणा के सिरसा में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 
पुलिस कार्यकर्ताओं को थाने ले गई

पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज कुमार शर्मा समेत करीब 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस बस में डालकर कीर्ति नगर थाने ले आई। हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि शहर में समस्याओं की भरमार है। शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। शहर में पीने के पानी की सप्लाई समय पर नहीं आती। शहर में चारों तरफ गंदगी है। थोड़ी सी बारिश से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

कांग्रेस नेताओं को शाम को रिहा किया जाएगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शहर की कई समस्याओं को लेकर सीएम सैनी को ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया। राज कुमार शर्मा ने कहा कि यह सरकार की सरासर तानाशाही है। कांग्रेस सिरसा शहर की समस्याओं को उठाती रहेगी। प्रशासन का कहना है कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं को शाम को रिहा कर दिया जाएगा।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web