हुड्डा के करीबी के घर पहुंची ED, सुबह-सुबह कांग्रेस विधायक के आवास पर पहुंची टीम, जानें कौन है

 
 हुड्डा के करीबी के घर पहुंची ED, सुबह-सुबह कांग्रेस विधायक के आवास पर पहुंची टीम, जानें कौन है

 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की खबर है। सुबह-सुबह उनके एक आवास पर केंद्रीय एजेंसी की टीम देखी गई। दान सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

वह हरियाणा में एक बड़े शिक्षण संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने महेंद्रगढ़ में रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी भी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुद्दा बन सकती है ईडी की छापेमारी भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगता रहा है।

ऐसे में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक के आवास पर ईडी की छापेमारी राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं, एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी महेंद्रगढ़ में रैली की थी। कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में राव दान सिंह को भिवानी महेंद्रगढ़ से टिकट दिया था। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट यहां से काट दिया गया, जिसके बाद दोनों खेमों में खींचतान हुई और किरण चौधरी भाजपा में शामिल हो गईं।

दान सिंह का परिचय

दान सिंह 64 साल के हैं और उन्होंने एमए, एलएलबी, एमबीए, डिप्लोमा इन लॉ और पर्सनल मैनेजमेंट किया है। राव दान सिंह प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं।

Tags

Around the web

News Hub
Icon