Karnal Election 2024 Result: कड़े मुकाबले में फंसे पूर्व सीएम, कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा दे रहे कड़ी टक्कर

करनाल लोकसभा हरियाणा की हॉट सीट बन गई है और यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उन्हें कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि भाजपा लगातार दो बार से इस सीट पर जीतती आ रही है।
 
हरियाणा में 25 मई को छठे चरण के मतदान में कुल 63.2 फीसदी मतदान हुआ था। साल 2019 में इस सीट पर कुल 68.35 फीसदी मतदान हुआ था। उस समय भाजपा के संजय भाटिया नौ लाख 11 हजार 594 वोट पाकर चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कुलदीप शर्मा को करीब छह लाख 56 हजार वोटों के अंतर से हराया था।

वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के बावजूद भाजपा को आसान जीत मिली थी। उस समय भाजपा के टिकट पर अश्विनी कुमार चोपड़ा तीन लाख 60 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे। उन्हें कुल पांच लाख 94 हजार 817 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के अरविंद कुमार शर्मा महज 2 लाख 34 हजार 670 वोट लेकर दूसरे नंबर पर और इनेलो के जसविंदर सिंह संधू महज 1 लाख 87 हजार 902 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

कांग्रेस ने अब तक नौ बार जीती जीत

करनाल लोकसभा में नौ विधानसभा सीटें हैं, जिनके नाम नीलोखेड़ी (एससी), इंद्री, करनाल, घरौंडा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी, इसराना (एससी) और समालखा हैं। शुरुआती दौर में यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 2024 के चुनाव तक कुल 18 चुनावों में से इस सीट पर कांग्रेस ने नौ बार जीत दर्ज की है। वहीं, चार बार भाजपा और बाकी अन्य पार्टियों ने जीत दर्ज की है। यहां करीब 18 लाख 21 हजार 231 मतदाता हैं।

Tags

Around the web