Haryana: हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को 20 दिन की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मिली है।
 
Haryana: हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को 20 दिन की पैरोल

Ram Rehim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मिली है। चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के साथ इस पैरोल को मंजूरी दी है, जिसमें कहा गया है कि राम रहीम हरियाणा में नहीं रहेगा, किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेगा, और सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं करेगा।

राम रहीम को यह पैरोल उनके यूपी के बरनावा आश्रम में रहने के लिए दी गई है। यह पैरोल राम रहीम को पिछले चार साल में ग्यारहवीं बार मिली है, जिसमें से आठ बार चुनाव से पहले मिली है।

कांग्रेस ने राम रहीम को पैरोल दिए जाने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी आपत्ति को दरकिनार कर दिया। राम रहीम वर्तमान में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार और अन्य मामलों में सजा काट रहा है।

Tags

Around the web

News Hub
Icon