Today Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा दाम
Today Gold Silver Price: सोने-चांदी की (Gold Silver) कीमत में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। आज 24 दिसंबर को एक बार फिर सोने की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
आज देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखने को मिल रही है।
एक दिन पहले यानी 23 दिसंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अगर चांदी की ताजा कीमत की बात करें तो देश के बड़े शहरों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत चेन्नई में 98000, मुंबई में 91000 और दिल्ली में 91400 के आसपास रही।
प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतें
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना का भाव 71,550 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अन्य शहरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं:
- चेन्नई: 22 कैरेट सोना 71,400 और 24 कैरेट सोने का भाव 77890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई: 22 कैरेट सोने की कीमत 71400 और 24 कैरेट सोने के दाम 77890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- कोलकाता: 22 कैरेट सोने का भाव 71,400 और 24 कैरेट सोने की कीमत 77890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
- अहमदाबाद: 22 कैरेट सोना 71,450 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- जयपुर: 22 कैरेट सोना 71,550 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- पटना: 22 कैरेट सोना 71,450 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- नोएडा, लखनऊ और गाजियाबाद: 22 कैरेट सोना 71,550 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम।
- गुरुग्राम और चंडीगढ: 22 कैरेट सोना 71,550 और 24 कैरेट 77,940 रुपये प्रति 10 ग्राम।