Pradosh Vrat 2024: जानें फरवरी 2024 का पहला प्रदोष व्रत कब, शिव-गणेश की पूजा का का शुभ संयोग

 
Pradosh Vrat 2024: बुधवार को बुध प्रदोष कहा जाता है। इस दिन देवों के देव भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन शिव की पूजा से पापों का प्रायश्चित होता है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कुशाग्र बुद्धि और स्वास्थ्य के लिए कुंडली में बुध और बृहस्पति, सूर्य का शुभ और मजबूत होना आवश्यक है। बुध प्रदोष व्रत के प्रभाव से ये तीनों ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं। इस साल माघ माह में प्रदोष व्रत के साथ बुध का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं माघ माह में आने वाले बुध प्रदोष व्रत की तिथि, समय और महत्व Also Read: Agriculture News: बारिश की वजह से इन फसलों को खतरा, जानें कैसे करें बचाव
Som Pradosh Vrat June 2021: सोम प्रदोष व्रत आज, जानिए महत्व और पूजा विधि |  Som Pradosh Vrat June 2021: Read Importance, Puja Vidhi and Katha - Hindi  Oneindia
Pradosh Vrat 2024: माघ बुध प्रदोष व्रत 2024 तिथि
माघ और फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को है इस दिन बुधवार होने से बुध प्रदोष व्रत होगा। त्रियोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है और यह व्रत संतान सुख प्रदान करता है और जीवन की सभी परेशानियों को दूर करता है।
Pradosh Vrat 2024: फरवरी माह की पहली प्रदोष व्रत 2024 तिथि
पंचांग के अनुसार माघ माह में कृष्ण पक्ष की तेरहवीं तिथि 7 फरवरी 2024 को दोपहर 02:02 बजे शुरू होगी और 8 फरवरी 2024 को सुबह 11:17 बजे समाप्त होगी.
Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत 2024 पूजा मुहूर्त
बुध प्रदोष व्रत के दिन साधक के पास शिव पूजा के लिए 2 घंटे 36 मिनट का समय होगा। पूजा का शुभ समय शाम 06 बजकर 50 मिनट से रात 08 बजकर 41 मिनट तक है. Also Read: 1 February Transit: बुध और सूर्य मिलकर कल से करेंगे कमाल, ये राशियां होंगी मालामाल
Pradosh Vrat February 2024: कब है फरवरी का पहला प्रदोष व्रत? जानें शिव पूजा  मुहूर्त, रुद्राभिषेक समय और महत्व - Pradosh Vrat February 2024 date muhurat shiv  puja time rudrabhishek samay and
Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत महत्व
बुधवार के प्रदोष को सौम्यवारा प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। अपने बच्चों की बुद्धि के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन सुबह-शाम भगवान गणेश के सामने हरी इलायची चढ़ाएं और सुबह-शाम 27 बार ॐ बुद्धिप्रदाय नम: मंत्र का जाप करें और इलायची का भोग लगाएं।

Around the web