Shani-Guru Rashifal: कर्मों के फलदाता शनि और देवों के गुरु बृहस्पति की चाल जल्द ही बदलने वाली है। शनि और गुरु की स्थिति अगर शुभ हो तो व्यक्ति के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। जल्द ही गुरु अपने मित्र ग्रह चंद्र सूर्य और मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। मृगशीर्षा, रोहिणी और कृतिका नक्षत्र में गुरु का प्रवेश होगा। राहु के नक्षत्र शतभिषा में शनि देव 6 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्र में शनि देव की एंट्री होगी। गुरु और शनि की ये दोहरी चाल कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है। इसलिए आइए जानते हैं गुरु और शनि के शुभ प्रभाव से कौन सी राशियां मालामाल होने वाली हैं- Also Read: RBI: अब बैंक लॉकर जितना सुरक्षित होगा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, आइए जानें कैसे?
Shani-Guru Rashifal: सिंह राशि
शनि और गुरु की दोहरी चाल से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
Shani-Guru Rashifal: धनु राशि
धनु राशि वालों आपके लिए शनि और गुरु की दोहरी चाल बेहद ही लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु, शनि के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। Also Read: PM Samman Nidhi Yojana:पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए रखें इन बातों का खास ध्यान
Shani-Guru Rashifal: मिथुन राशि
शनि और गुरु की दोहरी चाल मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।