Sapna Nagin Dance: सपना चौधरी की नागिन अवतार ने मचाया धूम

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का एक डांस वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2016 का है, लेकिन आठ साल बाद भी इसमें ताजगी बनी हुई है।
 
Sapna Nagin Dance: सपना चौधरी की नागिन अवतार ने मचाया धूम

Sapna Nagin Dance: सपना चौधरी का जलवा बरकरार: 8 साल पुराना वीडियो अभी भी वायरल

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का एक डांस वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2016 का है, लेकिन आठ साल बाद भी इसमें ताजगी बनी हुई है।

सपना चौधरी ने स्टेज पर नागिन डांस कर धूम मचा दी है। करीब सवा छह मिनट का यह वीडियो ऐसा है, जिसे सपना के फैंस होने के नाते आप हमेशा देखना चाहेंगे।

वीडियो में सपना गुलाबी रंग के सूट में सिर पर नीली चुन्‍नी लिए, नागिन बनी हुई हैं। सामने बीन बज रहा है। प्रकाश गांधी और नीता नायक के मशहूर हरियाणवी गाने "नागिन धोरा री" पर यह लाइव स्‍टेज डांस अतुलनीय है।

सपना चौधरी का यह कार्यक्रम 2016 का है, जब वह जयपुर के ग्रामीण इलाके में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। वीडियो को यूट्यूब पर 2018 में शेयर किया गया है।

वीडियो में हम सपना को नागिन के अंदाज में हाथ से फन बनाते हुए डांस करते हुए देखते हैं। जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है और दर्शकों का उत्‍साह बढ़ता है, सपना भी उमंग से भर जाती हैं। वह स्‍टेज पर लोट-लोट कर नागिन की तरह परफॉर्म करती हैं।

सपना चौधरी के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे वायरल कर रहे हैं। यदि आप भी सपना के फैन हैं तो एक बार यह वीडियो जरूर देखें।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web