फतेहाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना, निर्दयी पिता ने अपने इकलौते बेटे को उतारा मौत के घाट

हरियाणा के फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेरहम पिता ने अपने इकलौते 16 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। शराबी पिता और बेटे में शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद आधी रात को पिता ने अपने बेटे के सिर पर चारपाई के पाए से लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने किशोर की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली

पुलिस के अनुसार, आज सुबह उन्हें सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि गांव कन्हारी से एक मृत युवक को लाया गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मां बोली- मैंने दोनों को खाना खिलाकर सुला दिया

कन्हारी गांव निवासी माया देवी ने बताया कि उसका पति दलबीर शराब पीता है। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। शनिवार को दलबीर सिंह का उसके 16 वर्षीय बेटे सचिन से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने बीच-बचाव कर दोनों को खाना खिलाकर सुला दिया। सुबह 3 बजे पति ने कहा- मैंने बेटे को मार दिया

करीब 3:00 बजे उसके पति ने उसे जगाया और बताया कि उसने सचिन को मार दिया है। जब वह जागी तो उसने देखा कि सचिन के सिर पर बेड के पाए से कई बार वार किया गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वे तुरंत बेटे को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags