Haryana: हरियाणा में स्थापित की जाएगी सिद्धू मूसेवाले की प्रतिमा: JJP के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने किया ऐलान

Haryana News: JJP जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सिरसा की डबवाली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वही इन दिनों डबवाली हल्के में काफी सक्रिय है। और लोगों के सुख-दुख बांट रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने सभी को ये कहकर चौंका दिया है। कि वह डबवाली में सिद्धू मुसेआला की प्रतिमा लगाएंगे।
दिग्विजय चौटाला का कहना है कि यह प्रतिमा अगले दो माह में तैयार हो जाएगी। डबवाली में कोई निश्चित स्थान इसके लिए नहीं रखा गया है। दिग्विजय ने बताया की प्रतिमा लगने के लिए सिद्धू मूसे वाले के पिता बलकौर सिंह प्रतिमा स्थापित होने के बाद प्रतिमा का अनावरण अपने हाथों से करेंगे। दिग्विजय ने कहा है की एक साधारण परिवार से सिद्धू मूसे वाला ने बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर पूरे देश और दुनिया में नाम कमाया था। जो सभी युवाओं के लिए के मिसाल है।
प्रतिमा लगाने के पीछे तीन ये बड़े कारण
डबवाली में पंजाबी वोटरों की संख्या अच्छी तादाद में है। यह वाटर लोकसभा में कांग्रेस के साथ दिखाई दिए। सुखबीर सिंह बादल ओपी चौटाला की पार्टी आई एल डी INLD का साथ दे रहे हैं। जेजेपी और INLD जब एकसाथ में थे तो ये पंजाबी वोट आईएनएलडी को पढ़ते थे। साथ में बागड़ी वोट भी करीब करीब एक ही जगह बढ़ते थे। मगर पार्टी में विभाजन के बाद स्थिति बदल गई।
इसके अलावा डबवाली के नजदीक कलावाली रनियां सिरसा फतेहाबाद रतिया और टोहाना तक पंजाबी वोटो का साधने का प्रयास जेजीपी कर रही है। कभी यह क्षेत्र चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता था। मगर लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में हालत बहुत खराब रही। SIRSA सिरसा लोकसभा में जेजेपी और आईएनएलडी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।
दिग्विजय चौटाला अब तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सके हैं। पिछले दो चुनाव में वे हारें हैं। उन्होंने सोनीपत सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा मगर वह हार गए। इसके अलावा जींद उपचुनाव में किस्मत अजमाई मगर वहा भी हार गए। इसके बाद उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा मगर अब वह चौटाला परिवार की पारिवारिक सीट चूनाव लड़ सकतें है।
इस बार डबवाली विधानसभा में आमने-सामने होगा देवीलाल का कुनबा
इस बार हरियाणा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी चौटाला परिवार एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ सकते हैं। इतना ही नहीं ऐसा पहली बार होगा जब देवीलाल का कुनबा अलग-अलग पार्टियों से एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा की राजस्थान और पंजाब को छुती डबवाली विधानसभा में इस बार नए समीकरण बन रहे हैं।
यहां मुकाबला रोचक होने वाला है। चौटाला परिवार जहां अपनी परंपरागत सीट दोबारा हासिल करने की सोच रहा है। वही देवीलाल के कूनबा में से ही आने वाले अमित सिहाग दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं।
डबवाली विधानसभा में इनेलो का सबसे अधिक कब्जा जा रहा है। इस बार यहा से अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला मैदान में उतर सकती है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्गविजय चौटाला जेजेपी JJP और BJP बीजेपी से आदित्य चौटाला मैदान में उतर सकते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब चार दलों से परिवार आपस में चुनाव लड़ेंगे।