हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन तक राहत की उम्मीद नहीं, जानें कब आएगा मानसून
अब रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। अधिकतर जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को सिरसा की रात सबसे गर्म रही। वहां तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, हिसार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, चरखी दादरी, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, पंचकूला में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में भीषण गर्मी का अलर्ट आईएमडी ने अगले चार से पांच दिन तक हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहने की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि जब तक पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में 18 जून तक लू चल सकती है।
10 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा
पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून को दिल्ली पहुंचने में दो सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। इसके बाद हरियाणा और पश्चिमी यूपी में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 10 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा है। जहां था, वहीं स्थिर है। अच्छी बात यह है कि अब अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। चार-पांच दिन में मानसून फिर से अपनी रफ्तार पकड़ सकता है।