तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट; इस दिन आ सकता है मानसून
प्रदेश में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में प्री-मानसून बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, मानसून भी समय पर हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। 30 जून के आसपास हरियाणा में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। 29 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को हुई बारिश और मौसम में बदलाव के कारण करनाल का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 32.8 डिग्री पर आ गया है। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे आ गया है।

इस दिन हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून बुधवार सुबह मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और जिलों में बारिश शुरू हो गई। सुबह से मौसम साफ रहने और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सुबह से ही प्री-मानसून बारिश शुरू होने से 29 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। 29 और 30 जून को दिल्ली और 30 जून को हरियाणा में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। मानसून के प्रवेश के साथ ही चार से पांच दिन में पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश हो सकती है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
चार से पांच दिन में हो सकती है बारिश
अगले चार से पांच दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना के चलते हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
इसके चलते हवाओं में बदलाव और प्री-मानसून हवाओं के कारण 27 से 29 जून के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने व गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
लेकिन 30 जून से 2 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रह सकती है।
50 डिग्री के पार हुआ था तापमान
इस साल प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। तापमान ने पिछले सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री को पार कर लिया था। इस साल सिरसा सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा हिसार का तापमान भी 49 डिग्री को पार कर गया था।
तापमान में चार डिग्री की गिरावट
प्रदेश में हुई बारिश और सुहावने मौसम के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को भिवानी में 9.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह हिसार के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा अंबाला में 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।