हरियाणा के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, इस दिन आ रहा है मानसून

पंजाब-हिमाचल प्रदेश में मानसून आ चुका है। 30 जून को हरियाणा में भी प्रवेश कर सकता है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही आठ दिन में तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। 17 जून को हिसार का तापमान 45.7 डिग्री था जो गुरुवार को 36.1 दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में बूंदाबांदी हुई और पड़ोसी जिले भिवानी के लोहारू में 74 एमएम बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए।

इसी तरह फतेहाबाद के रतिया में एक घंटे में 48 एमएम और जाखल में 34 एमएम बारिश हुई। 2-3 दिन में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत में भारी बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के उत्तरी हरियाणा पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली और पंजाब में बारिश

उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही अन्य जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पंजाब में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और हिमाचल प्रदेश में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Tags

Around the web