Hisar News: हरियाणा में राजस्थान के बलुआ पत्थर से बना अशोक स्तंभ हिसार चुंगी पर किया गया स्थापित

हिसार चुंगी पर अशोक स्तंभ लगाने का काम पूरा हो गया है। अशोक स्तंभ बलुआ पत्थर से बना है। इसे राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर से बनवाया गया है। हालांकि इसे चौक पर लगाते समय एक कांग्रेस नेता ने हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ का एक हिस्सा टूटा हुआ है।
 
वहीं, चौक पर इसे लगाने वाले कारीगरों ने कहा कि अशोक स्तंभ पूरा है, इसे टुकड़ों में बनाकर जोड़ा गया है। कारीगरों ने कहा कि इसे चिपकाने में कमी थी। जिसे ठीक कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे क्रेन से अशोक स्तंभ लगाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता शमशेर मलिक वहां पहुंच गए।

वहां, अशोक स्तंभ का एक हिस्सा अलग रखा हुआ था। जिसे लेकर उन्होंने परिषद अधिकारियों पर आरोप लगाया कि यह टूटा हुआ है। उन्होंने इसे हाथ से तोड़कर भी दिखाया। कारीगरों के अनुसार यह अशोक स्तंभ का निचला हिस्सा था। इसे बाद में अशोक स्तंभ पर चिपकाया गया था।

आपको बता दें कि पुरानी कचहरी चौक और हिसार चुंगी पर बनने वाले इन चौकों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कचहरी चौक पर स्टील से बनी घोड़े की आकृति रखी गई है, यहां फव्वारा और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। हिसार चुंगी पर अशोक स्तंभ रखा गया है। इसे राजस्थान के बलुआ पत्थर से बनाया गया है।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इन दोनों आकृतियों को अभी तिरपाल से ढका गया है। आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इन दोनों चौकों का निर्माण कार्य करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ था। नगर परिषद की ओर से सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। पुराने कचहरी चौक के निर्माण पर 14 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस चौक पर धौलपुर पत्थर लगाया गया है। वहीं हिसार चुंगी पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है।

------------------
यह अशोक स्तंभ का टूटा हुआ हिस्सा नहीं था। यह अलग हिस्सा था। यह हिस्सा वहां रखे रहने के दौरान अलग हो गया था। अब इसे चिपका दिया गया है। पत्थर के टूटने का सवाल ही नहीं उठता। -जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर पंचायत

Tags

Around the web