भिवानी में मानसून की दस्तक, हरियाणा के 12 जिलों को भिगोएगा, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के रास्ते शुक्रवार को हरियाणा में मानसून ने प्रवेश किया। मौसम विभाग ने 29 जून और एक जुलाई को 64.5 से 115.5 मिमी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मानसून के आगमन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले और महज 24 घंटे की बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई 228.1 मिमी बारिश 124 साल (1901 से 2024 तक) का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कम रही।

 
भिवानी में मानसून की दस्तक, हरियाणा के 12 जिलों को भिगोएगा, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के रास्ते शुक्रवार को हरियाणा में मानसून ने प्रवेश किया। मौसम विभाग ने 29 जून और एक जुलाई को 64.5 से 115.5 मिमी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मानसून के आगमन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले और महज 24 घंटे की बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई 228.1 मिमी बारिश 124 साल (1901 से 2024 तक) का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कम रही।

इस बारिश ने न सिर्फ मार्च से जून का कोटा पूरा किया है बल्कि कुल मानसूनी बारिश का एक तिहाई हिस्सा भी पूरा कर दिया है। 4 जुलाई तक हर दिन बारिश की संभावना है। शनिवार और रविवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भारतीय समयानुसार तड़के करीब 2.45 बजे नई दिल्ली के उत्तर में तूफान आया।

पहली बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


उत्तर प्रदेश में पहले से ही आ चुके एक बड़े तूफान की मौजूदगी ने इसके असर को और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसीलिए इतनी रिकॉर्ड बारिश हुई। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 28.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 35.4 डिग्री था। हवा में नमी का स्तर 100 से 71 फीसदी दर्ज किया गया। मानसून की पहली बारिश से राजधानी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 70 से ज्यादा लोग घायल इससे हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

लुटियन दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के बंगलों के साथ ही सैन्य अधिकारी, केंद्रीय अधिकारी और उद्योगपति भी जलभराव की चपेट में आ गए। इनके घरों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट इस बार मानसून ने भिवानी से हरियाणा में प्रवेश किया है। शुक्रवार सुबह भिवानी में प्रवेश करने के बाद 10 घंटे के अंदर ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कई हिस्सों में मानसून की बारिश हुई। हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र के सभी जिलों के अलावा उत्तर के यमुनानगर जिलों को भी इसने छू लिया है। अगले तीन दिनों में यह हरियाणा के सभी जिलों को कवर कर लेगा। आईएमडी ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किसानों को मिलेगा फायदा बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस साल मानसून ने समय पर दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। राज्य में किसान धान समेत कई फसलें उगाते हैं। इसमें धान को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है। इसलिए सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। 68 फीसदी कम बारिश जून में 68 फीसदी कम बारिश राज्य के सभी 22 जिलों में अब तक 68 फीसदी कम बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार एक जून के बाद से 27 जून तक जितनी बारिश होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हुई।

हिसार में 54 फीसदी कम बारिश पिछले साल 2023 में प्रदेश के हिसार जिले में सबसे कम बारिश हुई थी। 2023 में हिसार में मात्र 138 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 54 फीसदी कम थी। वैज्ञानिकों के अनुसार हिसार में सामान्य तौर पर 299.3 एमएम बारिश होती है। इसी तरह जींद में 45 फीसदी, फतेहाबाद में 42 फीसदी, रोहतक में 34 फीसदी, भिवानी में 31 फीसदी, चरखी दादरी में 21 फीसदी, गुरुग्राम में सात फीसदी, झज्जर में 10 फीसदी, पलवल में 16 फीसदी, रेवाड़ी में 15 फीसदी कम बारिश हुई। 25 ट्रेनों का शेड्यूल बाधित दिल्ली में भारी बारिश के कारण दिल्ली से अंबाला आने वाली 11 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जबकि अंबाला से दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित बताई जा रही हैं। दिल्ली से जाने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची हैं, वहीं दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बारिश का पानी जमा होने के कारण ट्रेनों को कई घंटों तक रोकना पड़ा।

Tags

Around the web