सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या: डॉक्टर के खिलाफ दी थी शिकायत, बयान बदलने को लेकर पति से हुआ था झगड़ा

 हरियाणा के सिरसा में रविवार देर रात पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव कुरंगावाली की है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका ने गांव के ही एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में महिला ने बयान देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था।

डॉक्टर और महिला के बीच हुआ था विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरप्रीत के गांव के ही एक डॉक्टर से अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले हरप्रीत और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद हरप्रीत ने डॉक्टर के खिलाफ रोड़ी थाने में मामला दर्ज कराया था। कल पुलिस ने हरप्रीत कौर को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया था। यहां हरप्रीत ने बयान देने से इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर हरप्रीत का अपने पति हरदीप से झगड़ा हो गया था। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसने कुल्हाड़ी से हरप्रीत कौर की गर्दन काट दी। इसके बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया। हरप्रीत कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

भाई बोला- दहेज के लिए करता था परेशान

किलियांवाली निवासी छिंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि हरदीप की शादी करीब 13 साल पहले उसकी बहन हरप्रीत के साथ हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं। हरदीप सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। जीजा काफी समय से बहन हरप्रीत कौर को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।

पुलिस बोली- जल्द करेंगे गिरफ्तार

रोड़ी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags