पानीपत के एक मॉल में 2 महिलाओं से अश्लीलता का भूत बंगला देखने गई थीं ननद-भाभी, अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने की छेड़छाड़

 
पानीपत के एक मॉल में 2 महिलाओं से अश्लीलता का भूत बंगला देखने गई थीं ननद-भाभी, अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने की छेड़छाड़
 हरियाणा के पानीपत में मित्तल मेगा मॉल में भूतहा घर (भूत बंगला) देखने आई ननद-भाभी के साथ अश्लील हरकतें की गईं। यहां भूत बंगला के अंदर 2 बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिलाओं के हाथ पकड़ लिए। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की।

आत्मरक्षा में महिलाओं ने भी उन पर लात-घूंसे बरसाए। जिसके बाद वे चीखने-चिल्लाने लगीं। बाहर आकर उन्होंने अपने पति को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 74 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिलाओं के पीछे-पीछे अंदर घुसे थे दोनों युवक

चांदनीबाग थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। 9 जुलाई को वह अपनी ननद और पति के साथ सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल गई थी।

यहां उन्होंने रात करीब 9:26 बजे भूत बंगला देखने के लिए टिकट खरीदी। उसका पति बाहर खड़ा था। उनके पीछे-पीछे दो लड़के भी भूत बंगला देखने के लिए अंदर घुस गए।

वे उन्हें नहीं जानते थे। अंदर घुसने के बाद दोनों लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

गार्ड ने गेट खोला तो आरोपी भाग गए

एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। जबकि दूसरे लड़के ने उसकी ननद का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वे उनके शरीर को गलत तरीके से छूने लगे। उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने युवक को जोरदार लात मारी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इसके बाद दोनों ननद-भाभी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर गार्ड ने गेट खोला। दोनों ने अपने हाथ छुड़ाए और डरी-सहमी बाहर आईं।

उन्होंने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं, महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक ने कतार में लगकर ऑनलाइन टिकट खरीदा था।

Tags

Around the web