Haryana Govt Jobs: हरियाणा में जल्द सरकारी नौकरियों में होगी बंपर भर्ती - सीएम

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर भर्तियां करने की तैयारी चल रही है. आज कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन की शपथ के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने जल्द ही 50 हजार पदों पर भर्तियां करने की बात कही. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों के लिए बड़ी भर्ती की तैयारी है.
 
उन्होंने कहा कि जल्द ही 50 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. उन्होंने बताया कि ग्रुप डी और ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्तियां होंगी. सीएम नायब सिंह सैनी ने आर्थिक सामाजिक आरक्षण को लेकर भी बड़ी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां देने की कोशिश कर रहे हैं.

Tags

Around the web