मानसून सीजन में शादी या फंक्शन में जा रहे हैं शामिल तो इन रंगों से खींचिए सबका ध्यान

बारिश का मौसम अपने साथ उत्साह और ताज़गी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में अपने स्टाइल को बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है। खासकर जब बात एथनिक वियर की हो। इस मौसम में सही रंगों का चुनाव न सिर्फ़ हमें फैशनेबल दिखा सकता है बल्कि हमारे मूड को भी बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे रंगों के बारे में, जो मानसून के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।

 
मानसून सीजन में शादी या फंक्शन में जा रहे हैं शामिल तो इन रंगों से खींचिए सबका ध्यान

बारिश का मौसम अपने साथ उत्साह और ताज़गी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में अपने स्टाइल को बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है। खासकर जब बात एथनिक वियर की हो। इस मौसम में सही रंगों का चुनाव न सिर्फ़ हमें फैशनेबल दिखा सकता है बल्कि हमारे मूड को भी बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे रंगों के बारे में, जो मानसून के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।

1. पीला


पीला रंग खुशी और ऊर्जा का प्रतीक है। यह रंग बारिश के दिनों में मूड को खुशनुमा और सकारात्मक बनाए रखता है। आप शादी या किसी त्यौहार में पीले रंग की कुर्ती, साड़ी या अनारकली सूट पहन सकती हैं। जो आपको भीड़ से अलग और आकर्षक बनाएगा।

2. नारंगी


नारंगी रंग भी मानसून के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यह रंग उत्साह और उमंग का प्रतीक है। आप किसी भी अवसर पर नारंगी रंग की एथनिक ड्रेस पहन सकती हैं, यह रंग खूबसूरती के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

3. हरा


हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और मानसून के लिए सबसे अच्छा रंग है। यह रंग न सिर्फ़ आंखों को सुकून देता है बल्कि आपको तरोताज़ा भी महसूस कराता है। हरे रंग की सिल्क या कॉटन की साड़ी, कुर्ती या लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है।

4. नीला

नीला रंग बरसात के दिनों में बहुत सुकून देने वाला लगता है। यह रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है। आप इस रंग को साड़ी, सूट और कुर्ती में ट्राई कर सकती हैं। गहरे नीले रंग की ड्रेस आपको क्लासी और एलिगेंट लुक देगी।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

5. गुलाबी

गुलाबी रंग हमेशा से कोमलता का प्रतीक रहा है। यह रंग बरसात के मौसम में आपको ताजगी के साथ खुशमिजाज रखता है। हल्का हो या गहरा, गुलाबी रंग का हर शेड बेहद खूबसूरत होता है।

6. सफेद

सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। आप मानसून के मौसम में सफेद रंग की कुर्ती, साड़ी या अनारकली सूट पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। यह रंग आपको गर्मी से राहत देने के साथ-साथ क्लासी लुक भी देता है। हालांकि, मानसून में इस रंग को पहनना थोड़ा जोखिम भरा है, क्योंकि यह जल्दी गंदा हो जाता है, इसलिए इसे सावधानी से पहनें।

7. लाल

लाल रंग हमेशा से ही शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक रहा है। मानसून में इस रंग के एथनिक वियर पहनने से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। साथ ही, यह सबसे सुरक्षित और बेहतरीन रंग है। लाल रंग की साड़ी, सूट या कुर्ती हर मौके पर आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है।

8. बैंगनी

बैंगनी एक शाही और आकर्षक रंग है। यह रंग एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक हर तरह के आउटफिट में बहुत अच्छा लगता है। बैंगनी रंग की एथनिक ड्रेस में आप भीड़ से बिल्कुल अलग दिखेंगी।

तो अगर आप भी मानसून के मौसम में किसी शादी या फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं, तो इन रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करें।

Tags

Around the web