Morning Stretching Exercise: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर बिस्तर पर ही कुछ व्यायाम करें, इससे पूरा दिन ऊर्जावान बीतेगा। आज हम आपके लिए 5 मॉर्निंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रख सकते हैं। आइए अब बिना देर किए इनके बारे में जान लेते हैं।
Also Read: Top 5 Rural Business Ideas: गांव में शुरू करें ये टॉप 5 बिजनेस, होगी मोटी कमाई 
Mo
rning Stretching Exercise: हाफ स्प्लिट ट्विस्ट इसमें आपको अपने पैरों को सीधा करने के बाद अपने कूल्हों को पीछे खींचना होता है। यह व्यायाम छाती को जमीन की ओर रखता है। वहीं बाएं हाथ को भी आपको जमीन पर रखना है और दाएं हाथ को दाईं ओर मोड़ते हुए छत की ओर ले जाना है।
Morning Stretching Exercise: बेसिक ट्विस्ट
इस एक्सरसाइज के लिए आपको पिछला पैर सीधा करना होगा। अब बाएं हाथ को अपने दाहिने पैर के बाईं ओर जमीन पर रखें। सांस छोड़ते हुए दाहिने हाथ को छत की ओर ले जाएं और दाईं ओर मुड़ें।
Morning Stretching Exercise: घुटने से छाती तक खिंचाव
बिस्तर पर इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले कमर के बल लेटना होगा। फिर घुटनों को एक साथ लाकर छाती तक लाना है। अब आपको अपने पैरों को दोनों हाथों से पकड़कर अपनी छाती की ओर खींचना है। इस दौरान आपको गहरी सांसें लेनी हैं।

Morning Stretching Exercise: स्ट्रेट लेग लंज
अपने पिछले पंजों को मोड़ लें और अपने पैरों को सीधा कर लें और अपने कूल्हों को ऊपर उठा लें। अब अपनी छाती को नीचे फर्श की ओर झुकाएं और अपने हाथों को अपने पैरों के सामने रखें।
Also Read: Hail in Haryana: हरियाणा में आफत की बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, किसानों की फसलें हुई चौपट Morning Stretching Exercise: स्पाइन ट्विस्ट
इस अभ्यास के लिए आपको दोनों घुटनों को एक साथ लाना होगा और उन्हें अपने शरीर के दाईं ओर ले जाना होगा। फिर दाएं हाथ से घुटनों को नीचे से सहारा दें और गर्दन को बाईं ओर ले जाएं, इसी स्थिति में 5-7 बार गहरी सांस लें। यही क्रम आपको दूसरी तरफ भी दोहराना है.