दूध के साथ खतरनाक हो सकता है ये फल, शेक बनाते समय न करें ये गलती, जानें कैसे खाएं ये भूरे रंग का फल

गर्मियों में शेक पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लोग केले या आम का शेक खूब पीते हैं। इनमें एक ऐसा फल भी है जिसका शेक बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन महंगा होने की वजह से बहुत कम लोग इसे खरीद पाते हैं। हम बात कर रहे हैं कीवी फल की। ​​कीवी को पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, जो कैंसर से बचाव और एंटी-कैंसर कर सकता है।

डेंगू में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है, क्योंकि यह प्लेटलेट काउंट को तुरंत बढ़ा देता है। सेहत के लिहाज से यह वाकई बेहद कमाल का फल माना जाता है। हालांकि, इसे खाने का तरीका जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में डाइटीशियन ने क्या कहा है...

कीवी शेक बनाते समय सीधे दूध का इस्तेमाल न करें

नरिंदर मोहन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर की डाइटीशियन स्वाति बिश्नोई के मुताबिक कीवी को कभी भी दूध में मिलाकर नहीं खाना चाहिए, लेकिन कोई भी शेक बनाने के लिए दूध की जरूरत होती है। शेक ही नहीं, इसे खाने के बाद दूध से भी दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे डायरिया, पेट दर्द, पेट खराब और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन और विटामिन सी डेयरी उत्पादों के प्रोटीन को तोड़ते हैं। एक्टिनिडिन एक प्रकार का एंजाइम है जो पाचन प्रक्रिया में सहायता करने में भूमिका निभाता है। तो सवाल उठता है कि शेक कैसे बनाया जाए। आइए जानते हैं...

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web