Bajaj Pulsar Bike: बड़ी बड़ी कंपनियां जिसे हल्का आंक रही थी, उस कंपनी की मोटरसाइकिल बन गई नंबर-1

 
Bajaj Pulsar Bike: बड़ी बड़ी कंपनियां जिसे हल्का आंक रही थी, उस कंपनी की  मोटरसाइकिल बन गई नंबर-1
Bajaj Pulsar Bike: जब 150 से 200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात आती है, तो इसमें कई अलग-अलग कंपनियों के मॉडलों का दबदबा रहता है। पिछले महीने, नवंबर 2023 में, इस सेगमेंट में बजाज, टीवीएस, होंडा और यामाहा जैसी कंपनियों की मोटरसाइकिलें शामिल थीं। हालाँकि, जब टॉप-10 मॉडल की बात आती है, तो बजाज का पलड़ा भारी रहता है। दरअसल, पिछले महीने बजाज पल्सर की 47,320 यूनिट्स बिकीं। सालाना आधार पर पल्सर में 74% की बढ़ोतरी हुई। टीवीएस अपाचे, यामाहा एफजेड, होंडा यूनिकॉर्न, होंडा एसपी 160 के साथ केटीएम मोटरसाइकिलें भी इसके सामने फीकी पड़ गईं। Bajaj Pulsar Bike: बड़ी बड़ी कंपनियां जिसे हल्का आंक रही थी, उस कंपनी की  मोटरसाइकिल बन गई नंबर-1 Bajaj Pulsar नवंबर की बिक्री की बात करें तो बजाज पल्सर की 47,320 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 27,092 यूनिट था। इसकी 20,228 इकाइयाँ अधिक बिकीं और वार्षिक वृद्धि 74.66% रही। टीवीएस अपाचे की 41,025 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 27,122 यूनिट था। इसकी 13,903 इकाइयां अधिक बिकीं और इसकी वार्षिक वृद्धि 51.26% रही। होंडा यूनिकॉर्न की 20,146 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 28,729 यूनिट था। इसकी 8,583 यूनिट्स कम बिकीं और इसकी सालाना ग्रोथ 29.88% रही। Also Read: Mandi Bhav 21 December 2023: जानें आज हरियाणा-राजस्थान मंडियों में क्या रहे फसलों के भाव
Bajaj Pulsar Bike: यामाहा FZ
यामाहा FZ की 16,233 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 7,988 यूनिट था। इसकी 8,245 इकाइयाँ अधिक बिकीं और वार्षिक वृद्धि 103.22% रही। यामाहा R15 की 11,270 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 7,427 यूनिट था। इसकी 3,843 इकाइयाँ अधिक बिकीं और इसकी वार्षिक वृद्धि 51.74% रही। यामाहा एमटी 15 की 9,140 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 6,335 यूनिट था। इसकी 2,805 इकाइयाँ अधिक बिकीं और इसकी वार्षिक वृद्धि 44.28% रही।
Bajaj Pulsar Bike: होंडा एसपी
होंडा एसपी 160 की 7,310 यूनिट्स बिकीं। होंडा हॉर्नेट 2.0 की 3,214 इकाइयां बेची गईं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 1,655 यूनिट था। इसकी 1,559 इकाइयाँ अधिक बिकीं और इसकी वार्षिक वृद्धि 94.20% रही। KTM 200 की 2,777 इकाइयाँ बेची गईं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 2,293 यूनिट था। इसकी 484 यूनिट्स ज्यादा बिकीं और इसकी सालाना ग्रोथ 21.11% रही। हीरो एक्सट्रीम 160R/200 की 2,655 यूनिट्स बिकीं। नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 1,196 यूनिट था। इसकी 1,459 इकाइयाँ अधिक बिकीं और इसकी वार्षिक वृद्धि 121.99% रही। Bajaj Pulsar Bike: बड़ी बड़ी कंपनियां जिसे हल्का आंक रही थी, उस कंपनी की  मोटरसाइकिल बन गई नंबर-1 Bajaj Pulsar
Bajaj Pulsar Bike: बजाज पल्सर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बजाज पल्सर N160 अब केवल डुअल-चैनल ABS वैरिएंट में उपलब्ध है। बाइक 164.82cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड मोटर से पावर लेती है, जो 8,750rpm पर 15.6bhp की पावर और 6,750rpm पर 14.65nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बाइक के फ्रंट में 37mm ट्रैवल के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में 31mm ट्रैवल के साथ मोनोशॉक दिया गया है। Bajaj Pulsar Bike: बड़ी बड़ी कंपनियां जिसे हल्का आंक रही थी, उस कंपनी की  मोटरसाइकिल बन गई नंबर-1 Bajaj Pulsar Also Read: Fertilizer Second Irrigation Mustard: सरसों में दूसरा पानी देते समय डालें ये दमदार खाद, मिलेगी 1 से 2 क्विंटल अधिक पैदावार
Bajaj Pulsar Bike: इसमें आगे और पीछे क्रमश डिस्क
300 मिमी और 230 मिमी डिस्क हैं। बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है। बजाज पल्सर N160 तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है, ब्रुकलिन ब्लैक, रेसिंग रेड और कैरेबियन ब्लू। डुअल-चैनल एबीएस वैरिएंट पहले केवल ब्रुकलिन ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया था। इसका मुकाबला सुजुकी जिक्सर 155, यामाहा FZ-S Fi V3.0, TVS Apache RTR 160 4V और हीरो Xtreme 160R 4V से है।

Around the web

News Hub
Icon