गुरनाम चढूनी का बडा बयान लड़ेंगे विधानसभा चुनावः कुरुक्षेत्र के पेहोवा से ठोकी दावेदारी, उतारेंगे सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब वे संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, वे खुद कुरुक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में संयुक्त संघर्ष पार्टी की बैठक हुई। जिसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी अब संयुक्त संघर्ष पार्टी की किसान विंग होगी।

देश को बचाने के लिए राजनीति जरूरी गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमारा देश पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों में चला गया है। देश को बचाने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिसे राजनीति करके ही लड़ा जा सकता है और देश को बचाया जा सकता है। हमारी पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी जिसका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है, हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धर्मयुद्ध में शामिल हों और अपना समर्थन दें।

पंजाब में भी हारे प्रत्याशी
गुरनाम सिंह चढ़ूनी इससे पहले पंजाब में भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में गुरनाम चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वहां उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा था। संयुक्त संघर्ष पार्टी का प्रत्याशी किसी भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाया था।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

इधर, लोकसभा चुनाव की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला का समर्थन किया था। लेकिन कुरुक्षेत्र में अभय चौटाला हार गए थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

Tags

Around the web