Haryana: 5 लोकसभा सीटें हारने के बाद BJP ने बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, अब इन लोगों को दी कमान

Haryana News: Haryana Assembly लोकसभा चुनाव में पांच सीट हारने के बाद भाजपा BJP ने देर रात बड़ा फेर बदल कर दिया है. भाजपा ने शुक्रवार रात हरियाणा के 6 जिला अध्यक्षों distict head और जिला प्रभारी को बदल डाला। बदले गए 6 में से पांच जिला अध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी सभा में शामिल किया है।
भाजपा ने हिसार की जिला अध्यक्ष आशा खदेड की जगह अशोक सैनी जींद के जिला अध्यक्ष राजू मोर की जगह तेजेंद्र ढोल सिरसा की जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग की जगह शीशपाल कंबोज रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की जगह वंदना पोपली और कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान की जगह सुशील राणा कैथल के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के जगह पर पार्टी ने मनीष को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वही हटाए गए जिला अध्यक्ष आशा खेदड, राजू मोर ,निताशा सिहाग, प्रीतम चौहान, रवि बातन को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। हालांकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंप गई है। लोकसभा चुनाव में पांच सीट हारने पर पार्टी उम्मीदवारों ने भीतरघात का मुद्दा उठाया था। उसके बाद माना जा रहा था कि जिला अध्यक्षों पर गाज पड़ सकती है।
चार जिला प्रभारी की नई नियुक्ति भी की
महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़ कैथल के जिला प्रभारी मनीष यादव के स्थान पर अमरपाल राणा जींद के लिए राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार के स्थान पर मदन गोयल और भिवानी रेणु डाबडा की जगह पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगरा को जिला प्रभारी बनाया गया है।