Haryana Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता के 20 साल पुराने साथी ने छोड़ी पार्टी

खबरों की मानें तो शिवनारायण शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने उन्हें धोखा देकर सिर्फ उनका इस्तेमाल किया है। मेरी बेटी वृंदा शर्मा जींद और जुलाना से कांग्रेस टिकट की दावेदार थी। मेरे कहने पर भी बीरेंद्र सिंह ने उनकी पैरवी नहीं की। इससे आहत होकर वे कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव: हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे गति पकड़ रहा है, वैसे-वैसे नेता दल बदलने में भी जुटे हुए हैं। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के 20 वर्षीय सहयोगी शिवनारायण शर्मा ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। इस दौरान वे भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।

खबरों की मानें तो शिवनारायण शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने उन्हें धोखा देकर सिर्फ उनका इस्तेमाल किया है। मेरी बेटी वृंदा शर्मा जींद और जुलाना से कांग्रेस टिकट की दावेदार थी। मेरे कहने पर भी बीरेंद्र सिंह ने उनकी पैरवी नहीं की। इससे आहत होकर वे कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि शिवनारायण शर्मा ने वर्ष 2000 में जींद से एचवीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2009 में उन्होंने निर्दलीय के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। वर्ष 2014 में वे बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में चले गए और उनके साथ ही कांग्रेस में शामिल हो गए। खबरों की मानें तो बीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने टिकट पाने के लिए यथासंभव प्रयास किए हैं। टिकट का फैसला हाईकमान को करना था।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

Tags

Around the web