Parliament Session: आज संसद बजट सत्र का आखिरी दिन है, जिसे एक दिन बढ़ा दिया गया था। पीएम मोदी ने 17वीं लोकसभा के फैसलों और उपलब्धियों का जिक्र किया। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को तीन लाइन व्हिप जारी किया था, जिसमें सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है।
Parliament Session: संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आज का सत्र बेहद अहम है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 17वीं लोकसभा के सत्रों में लिए गए अहम फैसलों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर के बारे में भी अपना पक्ष रखा है।
Parliament Session: आगामी चुनाव पर दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने कहा, "चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, कुछ लोगों को घबराहट हो सकती है, लेकिन ये लोकतंत्र का जरूरी पहलू है। हम सब इसे गर्व से स्वीकार करते हैं। मेरा मानना है कि हमारे चुनाव देश का गौरव बढ़ाएंगे और लोकतांत्रिक परंपरा का पालन करेंगे, जो दुनिया को आश्चर्यचकित कर देता है।"
अहम होंगे अगले 25 साल- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "अगले 25 साल हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक गतिविधियां अपनी जगह हैं लेकिन देश की आकांक्षाएं, अपेक्षाएं, सपने और संकल्प ये हैं कि ये 25 साल ऐसे हैं जिनमें देश वांछित परिणाम हासिल करेगा।"
Parliament Session: 17वीं लोकसभा ने बनाए नए बेंचमार्क
नए-नए बेंचमार्क 17वीं लोकसभा ने बनाए हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उत्सव पर सदन ने अत्यंत महत्वपूर्ण कामों का नेतृत्व किया। आजादी के 75 वर्ष को देश ने जी भरकर उत्सव की तरह मनाया है। इसमें हमारे माननीय सांसदों और इस सदन की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
आजादी के बाद 75 वर्षों तक हमारी न्याय व्यवस्था अंग्रेजों के बनाए नियमों से तय होती रही, लेकिन अब हमारी आने वाली पीढ़ियां गर्व से कहेंगी कि हम उस समाज में रहते हैं जो दंड-संहिता नहीं बल्कि न्याय सहिंता को मानता है।
Parliament Session: 17वीं लोकसभा का अंतिम सत्र गेम चेंजर- पीएम मोदी
यह सत्र गेम चेंजर रहा! 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए विभिन्न सुधार लागू किए गए हैं। भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। मैं यह बात अत्यंत संतुष्टि के साथ कह सकता हूं कि जिन बदलावों का पिछली पीढ़ियों ने लंबे समय से इंतजार किया था, वे 17वीं लोकसभा के दौरान साकार हुए हैं।
Parliament Session: मजबूत भारत की नींव नजर आती है- पीएम मोदी
संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "इस कार्यकाल में बहुत सारे रिफॉर्म्स हुए हैं। 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव उन सारी बातों में नजर आती है। बदलाव की तरफ देश तेज गति से आगे बढ़ा है और सदन के सभी साथियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई है।"
Parliament Session: गैर-जरूरी कानूनों को हटाया गया- पीएम मोदी
देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत-सी रुकावटों को हटाना होगा। हमने बहुत-से गैर-जरूरी कानूनों को हटाया है। छोटे-छोटे मामलों में जेल की सजा थी। नागरिक पर भरोसी बढ़ाने का काम 17वीं लोकसभा ने किया है। 180 के ज्यादा प्रावधान बदले गए हैं, जो इसी सदन के सांसदों ने किया है। मध्यस्थता का काम सांसदों ने जिम्मेदारी से पूरा किया है।
Parliament Session: 'हमने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए'- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "हमने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए है। मुझे पक्का विश्वास है उसके कारण जो लोग ऐसी समस्या से जुझते हैं, उनको एक बल मिला है। भारत को पूर्ण रूप से आतंकवाद से मुक्ति का एक अहसास हो रहा है और वो सपना भी पूर्ण होकर रहेगा।"
Parliament Session: संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा में प्रवेश करेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 17वीं लोसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि जैसे ही हम 17वीं लोकसभा का समापन करेंगे, हम 100% से अधिक उत्पादकता हासिल करने के संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा में प्रवेश करेंगे।
Parliament Session: पीएम मोदी ने डेटा प्रोटेक्शन बिल का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन बिल लाकर युवा पीढ़ी को एक शस्त्र दिया है, जिसे आने वाले समय में वह सही से इस्तेमाल करेंगे। दुनिया के कई देश इस एक्ट के प्रति आकर्षित हुए हैं। इस बिल में सभी जरूरी बातें दी गई है। भारत विविधता से भरा देश है, जिसके पास बहुत बड़ा डेटा है।
Parliament Session: युवाओं के लिए पांच सालों में हुए महत्वपूर्ण फैसले- पीएम मोदी
पांच सालों में युवाओं के लिए अहम फैसले लिए गए। पेपर लीक को लेकर हमने अहम कानून बनाए हैं। सभी सांसदों ने देश के युवाओं के हक में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। परिवर्तन के लिए अनुसंधान जरूरी है। पांच सालों में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने का भी काम किया है।
Parliament Session: आने वाले 25 साल देश के लिए बेहद अहम- पीएम मोदी
देश के हर गली-मोहल्ले में बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि आने वाले 25 सालों में हम विकसित भारत बन जाएंगे। हर किसी का सपना देखा है और कुछ लोगों ने इस बात का संकल्प बना लिया है।
Parliament Session: पीढ़ियों का इंतजार 17वीं सदी में पूरा हुआ- पीएम मोदी
तीन तलाक और नारी शक्ति के सम्मान का काम 17वीं लोकसभा ने किया है। नारी शक्ति के हक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। धारा 370 के 17वीं शताब्दी में हटाया गया है।
Parliament Session: हमारी विरासत और स्वतंत्रता की भावना को समाहित नया संसद भवन
नया संसद भवन हमारी विरासत और स्वतंत्रता की भावना को समाहित करता है, जिसे हमने पहली बार 1947 में अनुभव किया था। पवित्र सेनगोल हमारी आने वाली पीढ़ियों को उन आदर्शों की याद दिलाएगा, जिनका हम पालन करते हैं और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उन्हें प्रेरणा देते रहेंगे।
Parliament Session: पीएम मोदी ने सभी सांसदों का जताया आभार
पीएम मोदी ने कहा कि मैं माननीय सांसदों का भी इस बात के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव जब मैंने माननीय सांसदों के सामने रखा, तो एक पल के विलंब के बिना सभी सांसदों ने इस प्रस्ताव को मान लिया। भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए माननीय सदस्यों ने अपने-अपने वेतन और भत्ते में 30% की कटौती करने का निर्णय लिया।
Parliament Session: पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर की तारीफ की
सदन के नेता और एक सहयोगी के रूप में आप सभी को धन्यवाद। अध्यक्ष महोदय, मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। आपने हर स्थिति को पूरे धैर्य और स्वतंत्रता के साथ निपटाया है।
Parliament Session: ये पांच वर्ष में बहुत कुछ बदला- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "एक प्रकार से आज का ये दिवस हम सबकी उन 5 वर्ष की वैचारिक यात्रा का, राष्ट्र को समर्पित समय का और देश को एक बार फिर से अपने संकल्पों को राष्ट्र के चरणों में समर्पित करने का अवसर है।"
Parliament Session: आज का दिन लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण
पीएम मोदी ने कहा, "आज का ये दिवस लोकतंत्र की एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है। 17वीं लोकसभा ने 5 वर्ष देश सेवा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया।"
Parliament Session: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन
लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। देश ने सदी के सबसे बड़े संकट काल को झेला है। देश की सेवा के लिए कई बड़े बदलाव हुए हैं। उम्मीद करता हूं कि देश का आशीर्वाद मिलेगा।
22 जनवरी को होना चाहिए सार्वजनिक अवकाश- जदयू
लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा में जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है और इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि देवी सीता के जन्मस्थान पर भी उतना ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
Parliament Session: 'राम मंदिर से बढ़ेगी देश की अर्थव्यवस्था'
राम मंदिर पर बोलते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा, "सांस्कृतिक पहचान के बिना हम अधूरे हैं। भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतिक हैं। बीती 10 वर्षों में हमारी सरकार ने संस्कृति चेतना को संरक्षण दिया है। आज अयोध्या में विश्वभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।"
Parliament Session: 'जय श्री राम' के नारे के साथ नवनीत राणा ने अपने वक्तव्य की शुरुआत की
नवनीत राणा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 50 सालों में भी लोग राम को उनके स्थान पर स्थापित नहीं किया जा सका। वहीं, पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने राम मंदिर भी स्थापित किया और वहां पूजा भी होने लगी है।
Parliament Session: 'राम के बिना देश की कल्पना नहीं'
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "कई भाषाओं, कई प्रदेशों और कई प्रकार के धर्मों में भी रामायण का जिक्र, रामायण का अनुवाद और रामायण की परंपराओं को आधार बनाने का काम हुआ है। इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती। राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है।"
Parliament Session: महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन
अमित शाह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है। ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है। अनेक राजाओं, संतों, निहंगों, अलग-अलग संगठनों और कानून विशेषज्ञों ने इस लड़ाई में योगदान दिया है।
Parliament Session: राम मंदिर पर बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राम मंदिर पर कहा, "राम मंदिर आंदोलन को नजरअंदाज करके इस देश का इतिहास कोई नहीं पढ़ सकता है। 1528 के बाद से हर पीढ़ी ने किसी न किसी रूप में इस आंदोलन को देखा है। यह मामला लंबे समय तक अटका रहा और मोदी सरकार के समय सपना पूरा करना था।"
राम मंदिर पर लोकसभा में बोल रहे अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी मिली। 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है।
Parliament Session: राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया सत्यपाल सिंह का समर्थन
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का देश के संतों और जनता की ओर से अभिनंदन करती हूं। मुझे लगा कि विपक्ष कुछ साकारात्मक बोलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या की गलियां रक्तरंजित थी, तो मैं वहां थी, उस पर कभी कांग्रेस ने दुख या शोक व्यक्त नहीं किया।
Parliament Session: राज्यसभा में जयंत पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद खरगे ने जयंत चौधरी को बोलने से रोका, जिसके बाद जयंत चौधरी ने कहा कि मेरा अपमान किया गया है। मोदी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उन्होंनेकहा कि चौधरी चरण सिंग एक पार्टी के नहीं है।
राज्यभा में सभापति ने एलओपी और कांग्रेस नेताओं को दिया जवाब
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए कहा, "आपने लगातार चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। आपके पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं था। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल, हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।"
Parliament Session: गोगोई ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा पर निशाना साधते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि नथुराम गोडसे का खंडन करें। रावण को भी उनके अहंकार ने मारा था, आपका अहंकार आपको समाज की खामियां देखने से रोकता है।
Parliament Session: किसानों को मजबूत करने वाला फैसला- जयंत चौधरी
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा है। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने का फैसला है।"
Parliament Session: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किया पार्टी का प्रतिनिधित्व
लोकसभा में अपने वक्तव्य की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ये देश भक्ति और आस्था का देश है। इस देश में सद्भावना से अपनी विविधता को बांधते हैं। भगवान राम सबके हैं और सबके साथ है, चाहे हम किसी भी स्थिति में हैं, वो हमारे कण-कण में है।
Parliament Budget Session: कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, "जहां राम हैं, वहां धर्म है... जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं।" कांग्रसे ने इन्हें अस्वीकार किया, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रह
Parliament Budget Session: कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि मैं 1 लाख 74 हजार कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पिकत करता हूं।
Parliament Budget Session: राम हमारे पूर्वज हैं: बीजेपी सांसद
बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा सांसद सत्यपाल ने लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान कहा कि राम एक चेतना, विरासत और मोक्ष हैं। राम मंदिर सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है। राम हमारे पूर्वज हैं।
Parliament Budget Session: मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मौका मिला- भाजपा सांसद
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का मौका मिला। 22 जनवरी को संसद के अंदर, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक है।" Also Read: Main spray in mustard: सरसों में फालियाँ आने पर रोगों से बचाव और चमकदार दानों के लिए जरूरी स्प्रे, जानें यहाँ
Parliament Budget Session: लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा शुरू
लोसकभा में लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा शुरू की।
Parliament Budget Session: राम मंदिर प्रस्ताव पर बोले अनुराग ठाकुर
संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा, लेकिन जो लोग सवाल उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि भगवान राम आएंगे, लेकिन हमें तारीख नहीं बता रहे। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।"
Parliament Budget Session: 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। देश की जनता ने पीएम मोदी को वापस लाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।"
Parliament Budget Session: लोकसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
आखिरी दिन के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में गरुड़ द्वार के पास पौधारोपण किया।
Parliament Budget Session: देश के पक्ष में होंगे कई फैसले
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "यह एक निर्णायक सरकार है। 2014 में इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 2019 में फिर सरकार बनी तो फैसले लेने की गति बढ़ गई। देश के पक्ष में और भी कई बड़े फैसले किए जाएंगे।"
Parliament Budget Session: 'देश की एकता का प्रतीक'
संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण चर्चा है। देश के लोगों को इसके बारे में जानना चाहिए। यह राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर का निर्माण देश की एकता का प्रतीक है। जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए, यह बहुत जरूरी है।"
Parliament Budget Session: कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के संसदीय नेता आज संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में मिलेंगे। कांग्रेस ने आज लोकसभा में सांसदों के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
Parliament Budget Session: 31 जनवरी को शुरू हुआ था बजट सत्र
संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ 31 जनवरी से शुरू हुआ था। यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।