वरिष्ठ भाजपा नेता ने पार्टी को कहा अलविदा, व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा इस पार्टी मे हुए शामिल हुए

पानीपत में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता विजय जैन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को भेजी है। इसके बाद जैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
जैन पानीपत ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार थे। उन्होंने विधानसभा के साथ अपने वार्ड-26 में विकास कार्यों में भेदभाव का भी आरोप लगाया है। विजय जैन ने सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सएप पर अपना एक पेज का इस्तीफा भेजा।

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके विधानसभा क्षेत्र और वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। इससे वह आहत हैं और अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पानीपत शहर की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने भी इसी तरह भाजपा छोड़ी थी।

उन्होंने भी जिला अध्यक्ष के व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा था। वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उनके साथ उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। विजय जैन सोमवार को करीब 150 वाहनों के काफिले के साथ रोहतक के लिए रवाना हुए।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

जैन ने निगम पार्षद के तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था

विजय जैन 2019 में शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा की टिकट पर जीतकर वार्ड-26 से निगम पार्षद बने थे। उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कई बार सदन में आवाज उठाई थी। उन्होंने उस समय भी अनदेखी का आरोप लगाया था।

इसके बाद उन्होंने निगम के साथ पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रचार शुरू कर दिया था। वे लगातार गांवों के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों में भी जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में सेक्टर-13-17 में कार्यालय का उद्घाटन किया था। जिसमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा की कॉलोनियों और गांवों के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया था।

विजय जैन का इस्तीफा मिल गया है। इस बारे में पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। इस बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, जिला अध्यक्ष, भाजपा।

Tags

Around the web