Vinesh Phogat: हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट लड़ सकती है विधानसभा चुनाव! क्या हैं सच्चाई जानें?
हरियाणा की बेटी और भारतीय पहलवान विनेश फोगट आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगी।
Aug 23, 2024, 17:18 IST

Haryana: हरियाणा की बेटी और भारतीय पहलवान विनेश फोगट आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगी। बताया जा रहा है कि फोगट ने कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा से भी मुलाकात की थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि फोगट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उन्हें हरियाणा विधानसभा का उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
ओलंपियन विनेश फोगट चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर अंतिम फैसला वह खुद लेंगी। आपको बता दें कि हुड्डा ने पहले फोगट को राज्यसभा भेजने की सिफारिश की थी। वहीं प्रियंका गांधी से यह मुलाकात ऐसे अहम समय में हुई है जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं।