कंप्यूटर साइंस में बीटेक के बाद ये हैं करियर ऑप्शन, लाखों में होगी सैलरी के साथ बेहतर भविष्य
इस समय हमारे देश में बीटेक इन कंप्यूटर साइंस (सीएस) का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बीटेक करने वाले हर छात्र और उनके माता-पिता की पहली पसंद बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करने के बाद करियर के लिहाज से दूसरी ब्रांच के मुकाबले बेहतर करियर ऑप्शन मिलते हैं।

इस समय हमारे देश में बीटेक इन कंप्यूटर साइंस (सीएस) का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बीटेक करने वाले हर छात्र और उनके माता-पिता की पहली पसंद बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करने के बाद करियर के लिहाज से दूसरी ब्रांच के मुकाबले बेहतर करियर ऑप्शन मिलते हैं।
बीटेक इन कंप्यूटर साइंस करने के बाद आपको बेहतर सैलरी पैकेज वाली नौकरी मिलने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं। अगर आप भी बीटेक इन कंप्यूटर साइंस कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो आपके पास कई तरह के जॉब के मौके हैं। इनमें से कुछ के बारे में आप यहां से जानकारी ले सकते हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर
बीटेक करने के बाद सबसे अच्छा करियर ऑप्शन सॉफ्टवेयर इंजीनियर का होता है। इसमें नए सॉफ्टवेयर डेवलप करना, उनके लिए एप्लीकेशन डेवलप करना और मैनेज करना और प्रोग्रामिंग करना शामिल होता है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में आने वाली समस्याओं का ध्यान रखना, कोडिंग करना, उनकी टेस्टिंग करना और उनका ख्याल रखना भी जरूरी होता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मांग कई सॉफ्टवेयर कंपनियों, आईटी कंसल्टेंसी समेत कई जगहों पर लगातार बनी रहती है। ये कंपनियां कोर्स खत्म होते ही आपको लाखों के पैकेज पर हायर कर लेती हैं।
वेब डेवलपर
कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने के बाद आप वेब डेवलपर भी बन सकते हैं। वेब डेवलपर का काम वेबसाइट बनाना, उसका रख-रखाव करना होता है। वेबसाइट पर कोई समस्या आने पर उसे ठीक करना और बेहतर अनुभव प्रदान करना भी वेब डेवलपर का काम होता है। हमारे देश में एक वेब डेवलपर की सैलरी 4 से 5 लाख रुपए सालाना से शुरू होती है।
डेटा साइंटिस्ट
इस समय हमारे देश में बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और अन्य जगहों पर डेटा साइंटिस्ट की भारी मांग है। कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने के बाद आप इस क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। डेटा साइंटिस्ट के पद पर आपकी शुरुआती सैलरी 5 से 6 लाख रुपए सालाना हो सकती है।
इन सबके अलावा कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, कंप्यूटर साइंस ब्लॉगर, ब्लॉकचेन डेवलपर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट, आईटी कंसल्टेंट, गेम डेवलपर आदि पदों पर भी आसानी से नौकरी पा सकते हैं और शुरुआती दौर में आसानी से 5 लाख रुपए सालाना सैलरी पा सकते हैं। समय और अनुभव के साथ सैलरी बढ़ती रहती है।