हरियाणा में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के पलवल से एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता को घर में अकेली देखकर आरोपी ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हैवानियत की यह वारदात की गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति फौज में नौकरी करता है। इसलिए वह अक्सर घर से बाहर रहता है। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला कुलदीप नाम का युवक अक्सर उसके घर आता-जाता रहता है।

एक दिन जब उसका पति घर पर नहीं था तो आरोपी रात को उसके घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर बंदूक रखकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 28 अप्रैल को भी आरोपी रात को घर में घुस आया और उसके साथ फिर से जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की।

हरियाणा-राजस्थान सहित देश-विदेश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👇👇 ज्वाइन करें

शोर सुनकर जब परिवार के लोग आए तो आरोपी ने उनसे भी झगड़ा किया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Around the web