Haryana news: हरियाणा में शादी के मंडप में आकर दुल्हन ने शादी से किया मना, कारण जानकर दूल्हा चौंक गया

Haryana News: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिवाह गढ़ी से बजाना खुर्द गांव में आई एक लड़की ने अपनी बारात को बैरंग लौटा दिया। दूल्हे के सपने पल भर में टूट गए।
लेकिन वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और दुल्हन को वन स्टाफ सेंटर सोनीपत भेज दिया। दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया।
जानकारी के मुताबिक, बजाना खुर्द गांव की रहने वाली 22 साल की सोनिया की शादी पानीपत के सिवाह गढ़ी गांव के सतीश से तय हुई थी। 28 जून को बारात दुल्हन के घर पहुंची। बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसी बीच सोनिया दुल्हन के जोड़े में सज-धज कर मंडप में पहुंची। इस दौरान उसने कुछ ऐसा कहा जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
सोनिया ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई जा रही है। जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी और सोनिया को सोनीपत के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोनिया ने बताया कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कर रहे थे, इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया। अब वह घर जाने के बजाय वन स्टॉप सेंटर जाना चाहती है।